Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना से दो मरीजों की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, चिंताजनक बात ये है कि कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार तीसरे दिन भी कोरोना से दो मरीजों की मौत हुई। गुरुवार 11 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 180 नए संक्रमित मिले। इस दौरान दो मरीजों की मौत हुई। एक दिन पहले बुधवार 10 अगस्त को 221 नए संक्रमित मिले थे और दो मरीजों की मौत हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 411 केंद्र में 5061 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.11 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7725 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 100658 हो गई है। इनमें से 95324 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 212 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1448 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7725 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 307 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.70 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।