Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 21, 2026

सत्र से पहले विधानसभा के समक्ष दो विधायक बैठे धरने पर, सीएम ने कक्ष में किया आमंत्रित, दिया आश्वासन

उत्तराखंड में मानसून सत्र के दूसरे दिन जैसे ही सीएम पुष्कर सिंह धामी विधानसभा परिसर में पहुंचे तो वहां धारचूला विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत धरने पर बैठे मिले।

उत्तराखंड में मानसून सत्र के दूसरे दिन जैसे ही सीएम पुष्कर सिंह धामी विधानसभा परिसर में पहुंचे तो वहां धारचूला विधायक हरीश धामी और केदारनाथ विधायक मनोज रावत धरने पर बैठे मिले। इस पर सीएम ने उन्हें वार्ता के लिए अपने कक्ष में आमंत्रित किया। विधायक हरीश धामी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र धारचूला में मोबाईल कनेक्टीवीटी की समस्या की बात कहते हुए मोबाइल टावर लगाए जाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सड़कों के संबंध में भी अपनी बात कही। विधायक केदारनाथ मनोज रावत ने कहा कि कोविड संक्रमण मे कमी को देखते हुए चारधाम यात्रा को पुनः शुरू किया जाए।
इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धारचूला क्षेत्र में मोबाईल कनेक्टीवीटी के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाए। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के संबंध में राज्य सरकार ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा है। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिवआनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु उपस्थित थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *