Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

बाइक के खाई में गिरने से युवक की मौत, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ ने तोड़ा दम

देहरादून में दो सड़क दुर्घटनाओं में अधेड़ सहित दो की मौत हो गई। कालसी क्षेत्र में बाइक के करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत हो गई। वहीं, पटेलनगर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई।

कालसी पुलिस के मुताबिक कालसी-चकराता मार्ग पर कालसी से करीब छह किलोमीटर आगे धोइरा बैंड पर यामाहा FZ के अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली।
हादसे का पता चलते ही कालसी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। तब तक बाइक सवार की गंभीर चोटों के कारण मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त विक्की (20 वर्ष) पुत्र मठौर दास निवासी ग्राम मिण्डाल तहसील व थाना चकराता के रूप में हुई। वह अपने गांव मिंडाल से विकासनगर की तरफ जा रहा था।
उधर, पटेलनगर पुलिस के मुताबिक शिमला बाइपास रोड पर माजरा में एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजेंद्र कांबोज (49 वर्ष) पुत्र हरेंद्र कांबोज निवासी लक्ष्मी विहार चौधरी कॉलोनी निकट आईएसबीटी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार से लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वह प्राइवेट नौकरी करते थे।