Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, पांच घायल

देहरादून में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।


देहरादून में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के समीप एक कार पलट गई। हादसे में ऋषिकेश के मुताबिक प्रगति विहार निवासी नवीन सेमवाल (44 वर्ष) की मौत हो गई। नवीन ठेकेदारी का काम करते थे। रविवार सायं को होली के रोज वह रानीपोखरी में चल रही अपनी साइट पर कर्मचारियों को होली का तोहफा देने के लिए घर से निकले थे।
सात मोड़ के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें नवीन सेमवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां से गुजर रहे नागरिकों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर, डोईवाला क्षेत्र में कुआंवालाके पास एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार विशाल (24 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी धर्माचक डोईवाला की मृत्यु हो गई है। हादसे में अन्य पांच घायल व्यक्तियों को जौलीग्रांट अस्पताल भेजा गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।