Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

टिहरी जिले में कार के खाई में गिरने से दौ की मौत, दो घायल

उत्तराखंड के टिहरी जिले में कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। हादसा टिहरी में लंबगाव- कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग पर घैरका के पास हुआ।

उत्तराखंड के टिहरी जिले में कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। हादसा टिहरी में लंबगाव- कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग पर घैरका के पास हुआ। कार में चार लोग सवार थे। घायलों को देहरादून रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि गत रात करीब आठ बजे एक कार उत्तरकाशी से बूढ़ाकेदार जा रही थी। घेरका के पास चालक संतुलन खो बैठा और कार करीब आठ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकाला गया। सभी को सीएचसी बेलेश्वर पहुंचाया गया। इस बीच रास्ते में गौतम (35 वर्ष) पुत्र शूरवीर सिंह निवासी ढुंग तहसील घनसाली ने दम तोड़ दिया।
अन्य घायलों में संजय (32 वर्ष) पुत्र मोर सिंह निवासी चमियाला, कैलाश (30 वर्ष) पुत्र उमेश सिंह निवासी बूढ़ाकेदार, मनोज नेगी (47 वर्ष) जबर सिंह निवासी बूढ़ाकेदार को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मनोज नेगी की मौत हो गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।