उत्तराखंड में विवाह समारोह में दो सौ लोगों के एकत्र होने की अनुमति, साथ ही रहेगी ये शर्त

उत्तराखंड में विवाह समारोह में अधिकतम दो सौ लोग एकत्र हो सकेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।
कल 13 अप्रैल से नव संवतसर आरंभ हो रहे हैं। इसके साथ ही शुभ लग्न, विवाह समारोह, मुंडन संस्कार आदि भी आरंभ हो जाएंगे। ऐसे में उत्तराखंड शासन ने कोविड-19 के मद्देनजर विवाह समारोह के लिए नई गाइड लाइन जारी कर दी है।

मुख्यसचिव ओमप्रकाश ने जारी आदेश में कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर कंटेनमेंट जोन से बाहर विवाह समारोह में अधिकतम दो सौ लोगों को एकत्र होने की अनुमति दी जाएगी। इसमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी आदि कोविड नियमों का पालन करना जरूरी होगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






