Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

अलग-अलग हादसों में दो की मौत, पावर हाउस के इंटेक में मिला तीन साल के बच्चे का शव

देहरादून में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, ढकरानी स्थित पावर हाउस में एक तीन साल के बच्चे का शव मिला। बच्चे सहित दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

देहरादून में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, ढकरानी स्थित पावर हाउस में एक तीन साल के बच्चे का शव मिला। बच्चे सहित दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
देहरादून के कालसी क्षेत्र में गत रात कालसी-मीनस मार्ग पर कालसी से करीब छह किलोमीटर आगे लालढ़ांग के पास एक छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे टॉन्स नदी में गिर गया। हादसे में वाहन चालक योगेश गुलेरीया (38 वर्ष) पुत्र भाग सिंह निवासी पश्चिमीवाला विकासनगर देहरादून को गंभीर चोटे आईं। साथ ही वाहन में सवार रमेश चंद्र (55 वर्ष) पुत्र गंगा राम निवासी शंकरपुर थाना सहसपूर जनपद देहरादून की मौके पर मौत हो गई। रमेश चंद्र वाहन चालक योगेश के मामा थे। घायल चालक योगेश को खाई से निकालने के बाद प्राइवेट वाहन से कालसी चिकित्सालय भेजा गया।जहाँ उसकी स्थिति सामान्य है। उक्त वाहन रूपऊ हिमाचल से वापस विकास नगर आ रहा था।
नेहरू कालोनी क्षेत्र में गत शाम एक मैक्स वाहन ने रिलायंस पेट्रोल पंप मोहकमपुर पर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। घायल को जिसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बच्चे का शव मिला
विकासनगर पुलिस को किसी ने सूचना दी कि ढकरानी पावर हाइस के इंटेक में एक बच्चे का शव दिखाई दे रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक बच्चा नग्न अवस्था में था। उसकी उम्र करीब तीन साल है। साथ ही उस पर चोट के कहीं निशान हीं हैं। मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव शिनाख्त को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।