Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ का दो दिवसीय अधिवेशन 15 नवंबर से, गैरसैंण में रचेगा इतिहास

उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जोशी ने बताया कि संघ का नवम् द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 15 एवं 16 नवम्बर 2021 को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के राजकीय पालीटेक्निक में होगा।

उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जोशी ने बताया कि संघ का नवम् द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 15 एवं 16 नवम्बर 2021 को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के राजकीय पालीटेक्निक में होगा। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में अधिवेशन एक ऐतिहासिक कदम होगा, क्योंकि किसी कर्मचारी संघ ने अभाी तक प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी कोई प्रान्तीय स्तर का अधिवेशन नहीं किया है।
जोशी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य की परिकल्पना एक पहाड़ी राज्य के रुप में हुई थी। राज्य सरकार ने जब गैरसैण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया है, तो कर्मचारी संगठनों का भी यह फर्ज बनता है, कि वह ग्रीष्मकालीन राजधानी के महत्व को कर्मचारियों के मध्य भी उजागर करें। प्रान्तीय महामंत्री पंकज सनवाल ने बताया गया कि संघ के प्रान्तीय अधिवेशन में पूरे प्रदेश के आईटीआई में कार्यरत लगभग 600 अनुदेशकों, कार्यदेशकों एवं भण्डारी संवर्ग के कार्मिक प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया गया कि अधिवेशन में अगले दो वर्षो हेतु प्रान्तीय कार्यकारिणीं का भी गठन किया जाएगा।