Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

उत्तराखंड में पाला और कोहरे का दो दिन का अलर्ट, 26 जनवरी को पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में फिलहाल पहाड़ से लेकर मैदान तक जोरदार सर्दी पड़ रही है। राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है। 25 जनवरी तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है। इसके बावजूद सुबह और शाम पर्वतीय जिलों में पाला और मैदानी जिलों में कोहरे की संभावना के मद्देनजर 25 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 26 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 27 व 28 जनवरी को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार 24 जनवरी की दोपहर पौने एक बजे देहरादून का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 15 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रहने की संभावना है। 25 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक देहरादून का अधितम तापमान 14, 14, 14, 14, 15, 17, 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात, सात, आठ, नौ, नौ, आठ, आठ डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान 25 से 28 जनवरी, 30 व 31 जनवरी को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।