Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 7, 2026

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय द्वितीय आईईईई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, देहरादून में “इनोवेटिव सस्टेनेबल कम्प्यूटेशनल टेक्नोलॉजीज” पर दो दिवसीय द्वितीय आईईईई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू हो गया है। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संयुक्त रूप से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन आईईईई यूपी सेक्शन, उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) और सर्ब इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पहले दिन टेनेसी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के प्रो. मानक गुप्ता, कतर यूनिवर्सिटी के प्रो. आतिफ इकबाल, , एमएनएनआईटी, इलाहाबाद के प्रो. आशीष कुमार सिंह ने कीनोट स्पीकर के तौर पर संबोधित किया। प्रो. मयंक गुप्ता ने सेंसर आधारित टेक्नोलॉजीज पर शोध संबंधित जानकारी दी और इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कतर यूनिवर्सिटी विश्विद्यालय के प्रो. आतिफ इकबाल ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा श्रोतो के बारे में जानकारी देते हुए अनुसंधान संभावना और चुनातियों पर चर्चा की। उद्घाटन सत्र में प्रो. दुर्गाप्रसाद गंगोडकर, प्रो. करिबसप्पा, प्रो. पी. ठाकुर, प्रो. सचिन शर्मा, प्रो. देवेश प्रताप सिंह, प्रो. आर सी पांडेय, डॉ. प्रवेश सैनी, डॉ. प्रिय माटा, डॉ. मनोज दिवाकर एवं रमेश रावत सहित अनेक प्राध्यापक, शोधकर्ता और छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।