Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

एयर फोर्स यूनिट में कार्यरत दो संविदाकर्मी कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

कोसी नदी में नहाने उतरे दो युवक नदी की लहरों में समा गए। घटनास्थल से करीब चार किमी दूर एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एयर फोर्स यूनिट भवाली (नैनीताल) के कैप्टन प्रशांत डागर ने आज शाम करीब पौने चार बजे पुलिस को सूचना दी कि उनकी यूनिट के सात संविदा कर्मी भुजान से आगे कोतवाली रानीखेत जनपद अल्मोड़ा में नदी में स्नान कर रहे थे। इसमें से दो जवान बह गए हैं। इनकी पहचान राजस्थान निवासी रवि कुमार (25) और खुर्द तहसील ग्वालदम निवासी संजय पांडे (21) के रूप में हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर बढेरी क्षेत्र में नदी के बीचों-बीच एक युवक रवि यादव का शव बरामद कर लिया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी के बीचो बीच फंसे शव को बाहर निकालने की जद्दोजहद शुरू कर दी गई है। अभी दूसरे युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। डूबे व्यक्ति की तलाफ में क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार साह के नेतृत्व में थाना भवाली, चौकी खैरना, थाना बेतालघाट के पुलिस बल तथा एसडीआरएफ के जवानों की ओर से राहत एवं बचाव का अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *