Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

बह रहे बच्चे को बचाने के लिए गंग नहर में कूदे दो भाई, बच्चे की बची जान, दोनों भाई लापता

गंग नहर में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए दो सगे भाई नहर में कूद पड़े। इस दौरान वे बच्चे को बचाने में तो कामयाब रहे, लेकिन खुद को नहीं बचा पाए और तेज बहाव में दोनों बह गए।

गंग नहर में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए दो सगे भाई नहर में कूद पड़े। इस दौरान वे बच्चे को बचाने में तो कामयाब रहे, लेकिन खुद को नहीं बचा पाए और तेज बहाव में दोनों बह गए। दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। जल पुलिस के गोताखोर दोनों की तलाश में जुट गए हैं।
ये हादसा हरिद्वार में हाईवे किनारे के सतनाम साक्षी घाट पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से रुड़की निवासी मनीष कुमार जिला अस्पताल में एंबुलेंस चालक है। कुछ दिन पहले ही मनीष का परिवार कनखल की रविदास बस्ती से राजा गार्डन कालोनी शिफ्ट हुआ है। मंगलवार को मनीष के दो बेटे नैतिक 16 वर्ष और हर्ष 13 वर्ष राजा गार्डन से अपने मामा के घर जाने की बात कहकर साइकिल पर निकले।
दोनों भाई गंगनहर में नहाने के लिए सतनाम साक्षी घाट पहुंच गए। घाट पर पहले से कई बच्चे नहा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बच्चे को गंगनहर में बहता देख हर्ष उसे बचाने के लिए रेलिंग पर चढ़कर गंगनहर में कूद गया। तभी एक व्यक्ति ने बचाने के लिए टयूब नहर में फेंकी। हर्ष ने उसे बचा भी लिया, लेकिन खुद पानी के तेज बहाव में बहने लगा। भाई को बहता देखकर नैतिक भी नहर में कूद गया।
तेज बहाव के कारण दोनों भाई उसके साथ बहकर लापता हो गए। गंगनहर का जल स्तर कम कराने और तलाश के लिए और ज्यादा नाव व गोताखोर बुलाने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने हंगामा भी किया। जल पुलिस के गोताखोरों ने इन किशोरों की खोज की, लेकिन पता नहीं चल पाया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।