Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए दो सगे भाई, दोनों की मौत, चालक गिरफ्तार

देहरादून में बसंत विहार थाने के अंतर्गत अंबीवाला टी स्टेट में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वे दुकान चलाते थे। देर रात घर लौटते समय ये हादसा हो गया।

देहरादून में बसंत विहार थाने के अंतर्गत अंबीवाला टी स्टेट में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वे दुकान चलाते थे। देर रात घर लौटते समय ये हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया  था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक नया गांव पेलियो निवासी प्रीतम सिंह (47 वर्ष) पुत्र अमर सिंह और उनके भाई करतार सिंह (30 वर्ष) की प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान थी। वे मूल रूप से जमालपुर कालोनी लुधियाना पंजाब निवासी हैं। गत रात दुकान बंद कर वे बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच अचानक करीब पीछे से आ रहे ट्रक ने तेजी व लापरवाही से ओवर टेक कर मोटर साईकिल को टक्कर मार दी। इसमे दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक चालक पलवल की तरफ फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही चालक मुकेश कुमार पुत्र घुदडू सिंह निवासी ग्राम शेरपुर थाना सहसपुर देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।