Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दुकान का ताला तोड़कर सामान पर नगदी चोरी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक दुकान का ताला तोड़कर चोर रजनीगंधा पान मसाला के पैकेट के साथ ही गल्ले में रखी नगदी उड़ा ले गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया।

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक दुकान का ताला तोड़कर चोर रजनीगंधा पान मसाला के पैकेट के साथ ही गल्ले में रखी नगदी उड़ा ले गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया। साथ ही गल्ले से चुराई रकम भी बरामद कर ली गई।
पुलिस के मुताबिक एक फरवरी को देहरादून रोड स्थित गोल्डी प्रोविजन स्टोर के स्वामी राजेश कुमार पुत्र रामकुमार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 31 जनवरी की रात किसी ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखा पर्स, पासबुक, छह हजार की नगदी के साथ ही दुकान में रखा रजनीगंधा का पैकेट (कीमर करीब 20000 रुपये) चोरी कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने जीआईसी स्कूल सहारनपुर रोड हरबर्टपुर से विकास पुत्र अनिल कुमार निवासी देहरादून रोड हरबर्टपुर व अमन पुत्र सोहन सिंह निवासी कावली रोड जैन फैक्टरी के पास शिवाजी मार्ग देहरादून को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।