Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 6, 2026

आक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी में दो गिरफ्तार, छह आक्सीजन फ्लोमीटर बरामद

कोरोना की दूसरी लहर में दवा और मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी भी हो रही है। इसे लेकर पुलिस भी सतर्क है। देहरादून में पटेलनगर पुलिस ने आक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी में दो को गिरफ्तार किया।

कोरोना की दूसरी लहर में दवा और मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी भी हो रही है। इसे लेकर पुलिस भी सतर्क है। देहरादून में पटेलनगर पुलिस ने आक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी में दो को गिरफ्तार किया। उनके पास से छह छह आक्सीजन फ्लोमीटर बरामद किए गए।
पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में पडने वाले अस्पतालों के साथ ही दवा स्टोर आदि में निगाह रख रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति आक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी कर रहे हैं। सूचना देने वाले ने इन लोगों के नंबर पुलिस को दिए। इस पर पुलिस ने कस्टमर बनकर उनसे वार्ता की।
बताया गया कि उन्होंने एक आक्सीजन फ्लोमीटर की कीमत 15000 रुपये बताई। इस पर पुलिस ने उसे 12500 रुपये में देने को राजी किया और वह डिलीवरी के लिए तैयार हो गया। उसे नई सब्जी मंडी पटेलनगर पर डिलीवरी के लिए बुलाया गया। इस पर दो लोग छह आक्सीजन फ्लोमीटर लेकर अल्टो कार में आए। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकडे कए व्यक्तियों ने अपने नाम प्रिंस काम्बोज व शिवम कुमार बताया। वे आक्सीजन फ्लोमीटर के बिल मांगे गए तो दिखाने में असर्मथ रहे। पूछताछ में प्रिंस काम्बोज ने बताया कि वह आक्सीजन फ्लोमीटर जिरफपुर चंडीगढ़ स्थित कम्पनी डेल्टा टी टैक से लाता है। कुछ आक्सीजन फ्लोमीटर उत्तराखंड चैरिटिबिल अस्पताल राजपुर रोड में देते हैं। बाकी वह और शिवम आगे ब्लैक में बेच देते थे। आजकल आक्सीजन फ्लोमीटर में काफी मुनाफा है। यह आक्सीजन फ्लोमीटर करीब 1000 रुपये में कंपनी से मिल जाता है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *