Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

दुकान के ताले तोड़कर सरसों के तेल के कनस्कर ले गए चोर, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने सरसों के तेल के कनस्तर चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले में दो को गिरफ्तार कर उसने चार कनस्तर बरामद कर लिए। पुलिस के मुताबिक पांवटा रोड हर्बटपुर निवासी अनुज कुमार ने गत दिवस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि पांवटा रोड स्थित उनकी ट्रेडिंग कंपनी की दुकान में सेंध मारकर चोरों ने चार कनस्तर सरसों के तेल के चोरी कर लिए।
इस पर पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो दो संदिग्ध नजर आए। उनकी पहचान करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर सरसों के तेल के चार कनस्तर भी बरामद कर लिए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान शाहरुख पुत्र इस्लाम निवासी आसनपुल थाना सहसपुर और जुबेर पुत्र हनीफ निवासी वार्ड नंबर 12 ढकरानी थाना विकासनगर के रूप में हुई।