Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

संवित पात्रा की टूलकिट संबंधित पोस्ट को ट्विटर ने बताया- मेनीपुलेटेड मीडिया

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के टूलकिट से संबंधित ट्वीट को ट्विटर ने मेनीपुलेटेड मीडिया (Manipulated) बताया। यानी उनका ट्विट- हेर-फेर किया हुआ करार, दिया गया है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के टूलकिट से संबंधित ट्वीट को ट्विटर ने मेनीपुलेटेड मीडिया (Manipulated) बताया। यानी उनका ट्विट- हेर-फेर किया हुआ करार, दिया गया है। इसमें संवित पात्रा ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड से निपटने में नाकाम रहने और बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने “टूलकिट” बनाई है। पात्रा के इस ‘कांग्रेस टूलकिट’ के आरोप को ट्विटर की ओर से “हेरफेर मीडिया” के रूप में चिह्नित किया गया है।
कांग्रेस ने ट्विटर से उनके और अन्य बीजेपी नेताओं के ट्वीट को हटाने का आग्रह किया था। साथ ही उनकी पुलिस शिकायत का हवाला देते हुए तथाकथित “टूलकिट” को ठगी का काम बताया गया था। संबित पात्रा ने 18 मई को हैशटैग #CongrssToolkitExposed के साथ ट्वीट पोस्ट किया था। इसे बीजेपी के कई नेताओं ने शेयर किया था।


पात्रा ने ट्विटर पर लिखा था-मित्रों, महामारी के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने से संबंधित कांग्रेस के इस टूलकिट पर नजर डालिए। यह एक आत्मीय प्रयास के बजाय “दोस्ताना पत्रकारों” और “प्रभावित करने वालों” की मदद से पीआर अभ्यास अधिक है। आप खुद कांग्रेस का एजेंडा पढ़ें: #CongressToolKitExposed” इसके साथ ही पात्रा ने वह डॉक्यूमेंट भी शेयर किया था।
पात्रा के ट्वीट पर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की “सिंथेटिक और हेरफेर की गई मीडिया नीति” कहती है- “आप धोखे से सिंथेटिक या हेरफेर किए गए मीडिया का प्रचार नहीं कर सकते हैं। जिससे नुकसान होने की संभावना है। इसके अलावा, हम लोगों को उनकी प्रामाणिकता को समझने और अतिरिक्त संदर्भ प्रदान करने में मदद करने के लिए सिंथेटिक और हेरफेर किए गए मीडिया वाले ट्वीट्स को लेबल कर सकते हैं।