Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावः ट्रंप ने विपक्षी पार्टी पर लगाया अवैध वोट का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतों की गिनती के दौरान दोनों ही दलों में एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोपों का दौर भी जारी है। वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विपक्षी पार्टी पर चुनाव में ‘चोरी’ करने का आरोप लगाया। गुरुवार को भी मतों की गणना पूरी नहीं हो पाई। मतदान दो दिन पहले हुआ और चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए आवश्यक 270 निर्वाचक मंडल मत के करीब पहुंच गये हैं।
मतदान के दो दिन बाद व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में ट्रंप ने कहा कि-वे चुनाव चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने 17 मिनट के अपने बयान में देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बारे कई तरह के बयान दिए। जो अमेरिकी राष्ट्रपति से पहले कभी नहीं सुना गया था। साथ ही उन्होंने कई सवाल भी खड़ा किया। ट्रम्प के अनुसार, डेमोक्रेट्स “अवैध वोट” का उपयोग कर उनसे चुनाव में चोरी करने का प्रयास कर रहे है।
वहीं जो बाइडेन की तरफ से लोगों से शांत रहने का बयान सामने आया है। उन्होंने लोगों से शांती बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा-मैं लोगों से शांत रहने के लिए कहता हूं। प्रक्रिया चल रही है। गिनती पूरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *