Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

उत्तराखंड में बारिश से आफत, पहाड़ों पर भूस्खलन, 98 सड़कें बंद, नदियां उफान पर, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन से अभी भी 98 सड़कें बंद हैं। इनमें एक नेशनल हाईवे, पांच राज्य मार्ग, आठ मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 82 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। सड़कों को खोलने के लिए 46 जेसीबी काम पर लगी हैं। वहीं, नदी नाले उफान पर हैं। गंगा चेतावनी रेखा से मात्र 85 सेमी नीचे बह रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, सात दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का हाल
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज आठ जुलाई की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में आसमान में बादल हैं। बीच बीच में धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आठ से 12 जुलाई तक राज्य के सभी जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अगले दो दिन 14 जुलाई तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
आज आठ जुलाई के लिए नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। हरिद्वार के लिए आज और कल नौ जुलाई को ऐसी कोई चेतावनी नहीं है। नौ से 12 जुलाई तक राज्य में बारिश का येलो अलर्ट है। इस दौरान ओरेंज अलर्ट वाले जिलों में तीव्र से अति तीव्र बारिश होगी। साथ ही कल तक हरिद्वार को छोड़कर 12 जुलाई तक सारे जिलों में राज्यभर में बारिश का येलो अलर्ट है। बारिश प्रभावित जिलों में पांचों दिन कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
सोमवार आठ जुलाई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। नौ से 15 जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 32, 31, 30, 29, 31, 31, 32 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26, 26, 24, 24, 24, 26, 26 डिग्री रह सकता है। 15 जुलाई तक देहरादून में बारिश का क्रम जारी रहेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।