Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 18, 2026

Video:केदारनाथ में सेना के बैंड की धुन पर झूमे त्रिवेंद्र, योगी ने बजाई ताली, की मंदिर में पूजा अर्चना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी उत्तराखंड दौरे के पहले दिन केदारनाथ धाम पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने रात को मंदिर में संध्या आरती में भाग लिया। साथ ही मंदिर प्रागंण में मराठा बैंड की धुन पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत झूम उठे। योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर ताली बजाते नजर आए। उनके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी हैं। केदारनाथ पहुंचने पर सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा कि बाबा केदारनाथजी का आदेश आया। उसके चरणों में यहां पर दर्शनार्थ पहुंचे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल से पावन धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। मुझे काफी दिनों के बाद उत्तराखंड आने का 11 वर्ष के बाद केदारनाथ जी के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। जो 13 में त्रास्दी आई थी। उसके बाद पीएम मोदी जी के विजन और सीएम त्रिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जो कार्य पुनर्निर्माण का जो काम चल रहा है। उसे बाबा का आर्शीवाद मानता है। नियमित पूजा में बैठते हुए इस धाम के दर्शन होते थे। दो दिन पहले ही सीएम ने मुझे आने के लिए। दीपावली के मौके पर ये शुभअवसर कोई दूसरा शुभ मुहूर्त नहीं है।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब ढाई बजे जौलीग्रांट स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उनका उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भव्य स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ का 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम का भी कार्यक्रम है। केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर ढाई बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस में भोजन भी किया। इसके बाद वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के साथ केदारनाथ के लिए रवाना हो गए थे।

दोनों मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। वे अगले दिन 16 नवंबर को सुबह सात बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ वहां उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाए जा रहे विश्राम गृह के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगे। वहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
इस समय चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। गंगोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर बंद होंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगी। इसके बाद इन धामों की पूजा आगामी छह माह तक शीतकालीन पूजा स्थलों में होगी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed