भारत में कोरोना से मौत के मामलों में जबरदस्त उछाल, उत्तराखंड में तीसरे दिन भी नहीं हुई कोई मौत
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में मामूली कमी दर्ज की गई। वहीं, मौत के मामलों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। रविवार 28 अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9436 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 157 लोगों की कोरोना से मौत हुई। कोरोना से मरने वालों की अब कुल संख्या 527754 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 9999 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 43793787 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 86591 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 2653964 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2116635408 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शनिवार 27 अगस्त को कोरोना के 9520 नए संक्रमित और 41 मरीजों की मौत, शुक्रवार 26 अगस्त को कोरोना के 10256 नए संक्रमित और 68 लोगों की मौत, गुरुवार 25 अगस्त को कोरोना के 10725 नए संक्रमित और 36 लोगों की मौत, बुधवार 24 अगस्त को कोरोना के 10649 नए संक्रमित और 36 लोगों की मौत, मंगलवार 23 अगस्त को कोरोना के 8586 नए संक्रमित मिले और 48 मरीजों की मौत, सोमवार 22 अगस्त को कोरोना के 9531 नए संक्रमित मिले और 36 लोगों की मौत, रविवार 21 अगस्त को कोरोना के 11539 नए संक्रमित और 43 लोगों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या घटी
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, राहत ही बात ये है कि लगातार तीसरे दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार 27 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 92 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शुक्रवार 26 अगस्त को 126 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 779 केंद्र में 20248 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.27 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7736 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 102935 हो गई है। इनमें से 98099 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 226 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 802 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7736 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 318 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.30 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



