Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

टिहरी लेक फेस्टिवल में यूथ हॉस्टल एसोएशन का ट्रेकिंग कार्यक्रम सफलता से सम्पन्न

टिहरी लेक फेस्टिवल में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया व उत्तराखंड शाखा की ओर से आयोजित ट्रेकिंग कार्यक्रम आज सफलता के साथ सम्पन्न हो गया।

टिहरी लेक फेस्टिवल में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया व उत्तराखंड शाखा की ओर से आयोजित ट्रेकिंग कार्यक्रम आज सफलता के साथ सम्पन्न हो गया। इस आयोजन में सात राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए। पहली बार उनके लिए होम स्टे की व्यवस्था की गई।
यह जानकारी देते हुए यूथ हॉस्टल एसोसियशन के उत्तराखंड चेयरमैन डॉ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि टिहरी लेक फेस्टिवल के अंग के रूप में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया व उत्तराखंड राज्य शाखा ने सुरकंडा से कानाताल ट्रेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 15 फरवरी से ट्रेकरों के होम स्टे गाँव तिवाड़ में आगमन के साथ हुआ। इसके बाद डोबरा चांठी पुल व धनौल्टी सहित कुछ स्थानों को देखने के साथ सुरकंडा से कानाताल ट्रेकिंग व वापसी का आयोजन किया गया। इसके बाद ट्रेकरों ने टिहरी लेक में जल क्रीड़ा का भी आनंद लिया। आज कार्यक्रम समापन होने के साथ सभी ट्रेकर बहुत अच्छे अनुभव के साथ अपने अपने राज्यों के लिए रवाना हो गए।


डॉ भसीन ने बताया कि अब यह ट्रेकिंग कार्यक्रम हर वर्ष टिहरी लेक फेस्टिवल के अंग के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेकरों का नया व विशेष अनुभव होम स्टे का रहा। इसमें देश के सात राज्यों जिनमें दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड के प्रतिभागी शामिल रहे। आयोजन में जहां राज्य सरकार के पर्यटन विभाग का पूरा सहयोग मिला, वहीं प्रदेश शाखा के सचिव संजय टंडन व राष्ट्रीय कार्यालय के वरिष्ठ ट्रेकिंग अधिकारी नवीन चंद्र तिवारी की इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।