Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 26, 2026

वीडियो के जरिये कीजिए उत्तराखंड के श्रीनगर से लेकर बधानीताल तक की यात्रा, खूबसूरती देख रोमांचित हो जाएंगे आप

उत्तराखंड में उत्सव ग्रुप के निदेशक राकेश भट्ट आपको एक बेहद खूबसूरत यात्रा करा रहे हैं। उत्सव ग्रुप की ओर बनाई गई इस वीडियो में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल से लेकर रुद्रप्रयाग जिले में बधानीताल तक की यात्रा को दर्शाया गया है।

उत्तराखंड में उत्सव ग्रुप के निदेशक राकेश भट्ट आपको एक बेहद खूबसूरत यात्रा करा रहे हैं। उत्सव ग्रुप की ओर बनाई गई इस वीडियो में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल से लेकर रुद्रप्रयाग जिले में बधानीताल तक की यात्रा को दर्शाया गया है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों की खूबसूरती, वहां का वर्णन आदि इसमें बखूबी दर्शाया गया है। उत्सव ग्रुप एक रंगकर्म, संस्कृति, लोक धर्मी, फ़िल्म, सिनेमा, व पर्यटन विकास आधारित एक प्रदर्शकारी संस्था है। अप्रैल 2013 में इसकी स्थापना श्रीनगर गढवाल में हुई तथा पूरे भारत वर्ष में इसका कार्य क्षेत्र है। वर्ष 2013 से 20 पूर्णकालिक ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुतियां, फ़िल्म डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, आनलाइन शो, आदि विभिन्न कार्यक्रमों का सफल प्रदर्शन हो चुका है। मुख्य विषय संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक पर्यटन व गढवाल हिमालय की लोक कलाओं पर प्रदर्शन करना है। ग्रुप के निदेशक डाँ राकेश भट्ट हैं जो गढवाल विश्वविद्यालय में प्राध्यापक हैं। आप भी देखें वीडियो।