Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में चार पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, दो निरीक्षकों की उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति

उत्तराखंड पुलिस में चार उपाधीक्षको के इधर से उधर तबादले किए गए हैं। साथ ही दो निरीक्षकों को उपाधीक्षकों के पदों पर प्रोन्नत करते हुए उन्हें नवीन तैनाती स्थल के आदेश जारी किए गए हैं। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से ये जानकारी दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसमें बताया गया है कि पुलिस उपाधीक्षक पल्लवी जोशी को देहरादून से हरिद्वार, नरेंद्र पंत को देहरादून से एसटीएफ स्थानांतरण पर भेजा गया है। दोनों को एक स्थान पर नियत समावधि पूर्ण करने के कारण स्थानांतरित किया गया है। वहीं दीपक सिंह को देहरादून से पिथौरागढ़ रिक्त पद के सापेक्ष स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक आशीष भारद्वाज को उधमसिंह नगर से देहरादून स्वयं के अनुरोध एवं रिक्त पद के सापेक्ष स्थानांतरित किया गया है।

इनके अलावा पुलिस निरीक्षक संजय सिंह गर्ब्याल को पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत करते हुए नैनीताल जिले से चंपावत स्थानांतरित किया गया है। वहीं, एसटीएफ देहरादून में तैनात भाष्कर लाल शाह को निरीक्षक से उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है। प्रोन्नति के साथ ही उन्हें देहरादून सीविल पुलिस के लिए स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *