Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

उत्तराखंड में पुलिस उपनिरीक्षक संचार का प्रशिक्षण पूरा, दीक्षांत परेड का आयोजन

उत्तराखंड में पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र सोंधोवाली धोरण देहरादून में 23 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार का 12 माह के आधारभूत प्रशिक्षण पूरा हो गया है। प्रशिक्षण प्राप्त उपनिरीक्षकों की आज दीक्षांत परेड आयोजित की गई।

उत्तराखंड में पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र सोंधोवाली धोरण देहरादून में 23 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार का 12 माह के आधारभूत प्रशिक्षण पूरा हो गया है। प्रशिक्षण प्राप्त उपनिरीक्षकों की आज दीक्षांत परेड आयोजित की गई। इन उपनिरीक्षकों में 15 पुरूष एवं आठ महिलाएं शामिल हैं। दीक्षान्त परेड में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परेड की सलामी ली।
इस मौके पर डीजीपी ने प्रशिक्षण में सर्वांग सर्वोत्तम आने पर निशा, अन्तः कक्ष में प्रथम स्थान आने पर सुनीति पोखरियाल एवं बाहय कक्ष में प्रथम आने पर नवीन नेगी को सम्मानित किया। इस प्रशिक्षण में अन्तः कक्ष और बाह्य कक्ष में नियुक्त समस्त प्रशिक्षकों की ओर से निष्ठा, दृढ इच्छाशक्ति एवं लगन से प्रदान किया गया।

प्रशिक्षुओं को रेडियो परिचालन से सम्बन्धित विभिन्न आन्तरिक विषयों का गहन अध्ययन कराया गया। इसके अतिरिक्त ड्रोन तकनीकी, कन्ट्रोल रूम, पोलनेट की कार्य प्रणाली, आईटीडीए देहरादून में स्थित कमांड एवं कन्ट्रोल से सम्बन्धित कार्य प्रणाली, सीसीटीवी, डायल-112, सोशल मीडिया, फोरेन्सिक, आप्टीकल फाईबर, पीपीडीआर, वीडियो सर्विलान्स, कम्प्यूटर नेटवर्किग की कार्य प्रणाली का सम्पूर्ण ज्ञान प्रदान कराया गया है।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एवं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पास आउट होने वाले सभी उपनिरीक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य पुलिस को प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार स्मार्ट व आधुनिक तकनीक में अव्वल रहने की आवश्यकता है। एक केस को सुलझाने के लिये हजारों सीसीटीवी कैमरों को खंगालना पड़ता है। तकनीक के इस दौर में पुलिस को अपराधियों से एक कदम आगे रहकर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये नई तकनीक का ज्ञान होना आवश्यक है। पुलिस संचार विभाग से पास हो रहे प्रशिक्षुओं का उपयोग साईबर सैल व ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में किया जाये।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस दूरसंचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक फायर अजय रौतेला, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार विमला गुंज्याल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *