Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 4, 2026

मानसून के मद्देनजर आप नेताओं ने की सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश लांबा से मुलाकात कर मानसून के मद्देनजर जलभराव की समस्या को लेकर विचार विमर्श किया।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश लांबा से मुलाकात कर मानसून के मद्देनजर जलभराव की समस्या को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही बरसात से पहले समस्या के निदान की मांग की।
रविंद्र आनंद ने बताया कि प्रतिवर्ष मानसून के चलते बिंदाल नदी का जलस्तर बढ़ने से इससे सटे इलाके जिनमें गोविंदगढ़, गांधीग्राम, सत्तोवाली घाटी, न्यू पटेल नगर, शास्त्री नगर खाला,एवं कावली से लेकर कारगी तक बाढ़ का प्रकोप बढ़ जाता है। साथ ही प्रतिवर्ष बारिश के पानी से भारी नुकसान होता है। उन्होंने सिंचाई विभाग के ढुलमुल रवैया को लेकर नाराजगी भी जताई। साथ ही कहा कि वह पिछले 5 वर्षों से सिंचाई विभाग के इस रवैया को देख रहे हैं और हर वर्ष बरसात के आने पर सिंचाई विभाग की ओर से काम चलाऊ प्रबंध किए जाते हैं।
अधिशासी अभियंता राकेश लांबा ने अवगत कराया गया कि उन्होंने बिंदाल नदी की समस्या को लेकर डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी थी। ये दो प्रस्ताव 1.29 करोड़ व 2.76 करोड़ की लागत के हैं। इसमें छोटी बिंदाल नदी के नालों की मरम्मत एवं बड़ी बिंदाल नदी के जमीनी स्तर को नीचा करने, यानी बेड खाली करने का कार्य मुख्य रूप से था। शासन स्तर से अब तक फंड रिलीज नहीं किया गया है। महज 15 लाख रुपये की धनराशि ही सिंचाई विभाग को दी गई है। इस अरुण सूद, बी एम शर्मा, हरि पेटवाल आदि भी साथ थे।