Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 8, 2026

यातायात जागरूकताः ग्राफिक एरा में युवाओं को दुर्घटनाओं के प्रति किया सचेत

युवाओं को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करने के लिए ग्राफिक एरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में पुलिस अधीक्षक, यातायात मुकेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नशा और तेज गति से वाहन चलाना इन दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में से एक है। युवाओं का यह दायित्व है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनें और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दुर्घटना की स्थिति में जल्द से जल्द आपातकालीन नम्बर पर सम्पर्क करने की सलाह दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में हार्ले डेविडसन की तकनीकी टीम ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा पर जानकारी दी। जागरूकता अभियान का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ मेकेनिकल इंजीनियरिंग ने देहरादून ट्रैफिक पुलिस और हार्ले डेविडसन के सहयोग से किया। अभियान में एचओडी कपिल शर्मा, डा. अधिरथ मंडल, डा. दिपेश मिश्रा, डा. रोयाल मदान, डा. गोपाल, हार्ले डेविडसन के मार्केटिंग मैनेजर आशीष रावत और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।