Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

व्यापारियों ने किया 40 यूनिट रक्तदान, आयोजकों ने मास्क पर नहीं दिया ध्यान

सामाजिक कार्य और कोरोना से लड़ाई दोनों ही साथ साथ चलनी है। सिर्फ ध्यान देने योग्य बात ये है कि हम कोरोना से लड़ाई के लिए नियमों का पालन करें।


सामाजिक कार्य और कोरोना से लड़ाई दोनों ही साथ साथ चलनी है। सिर्फ ध्यान देने योग्य बात ये है कि हम कोरोना से लड़ाई के लिए नियमों का पालन करें। जब दो या उससे अधिक व्यक्ति एक दूसरे के निकट आएं तो मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। देहरादून में उत्साही व्यापारियों ने 40 यूनिट रक्तदान किया, लेकिन आयोजक और अतिथि कई बार मास्क हटाए हुए नजर आए। ऐसे में कोरोना से लड़ाई कैसे लड़ेंगे ये भी सोचनीय प्रश्न है।
देहरादून में हलवाई समिति, झंडा बाजार दुकानदार समिति, श्री शाकुंभरी देवी सेवा समिति, श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल की ओर से आज संयुक्त रूप से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्साही व्यापारियों ने 40 यूनिट एकत्र रक्तदान किया।
शिविर संयोजक अरविंद गोयल तथा बालेश्वर गुप्ता ने संयुक्त रूप से अवगत करवाया कि आज उक्त संस्थाओं के साथ ही अग्रवाल ट्रस्ट श्री राम लीला कला समिति, सिनजी हॉस्पिटल, श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर,लक्ष्मण चौक वेलफेयर ट्रस्ट ने रक्तदान शिविर के लिए प्रोत्साहित किया। आएमए ब्लड बैंक के सहयोग से इस अवसर पर 40 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया।


संक्षिप्त समारोह का संचालन करते हुए 125 बार रक्तदान करने वाले समाजसेवी योगेश अग्रवाल ने बताया कि एक बार कृत रक्तदान से तीन व्यक्तियों की जीवन की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, विनोद चमोली के प्रतिनिधि सुशील गुप्ता भी उपस्थित रहे । हरबंस कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि एक बार के किए गए रक्तदान से लगभग 3 व्यक्तियों की जीवन की रक्षा की जा सकती है। रक्तदान के इस पुनीत कार्य को समय समय पर अवश्य करते रहना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं प्रदान की।
देवभूमि उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध नृत्य गुरु एवं सुंदर नृत्य कनक कला केंद्र कीबीना अग्रवाल के निर्देशन में हितैशी रौतेला ने गणेश वंदना, स्वागत नृत्य तथा श्री शिव तांडव की मनोहारी प्रस्तुति दी। अतिथियों ने बीना अग्रवाल तथा उनकी शिष्या हितैषी रौतेला को सम्मानित भी किया गया। विधायक खजान दास ने भी शुभकामनाएं प्रदान कर आयोजकों को प्रोत्साहित किया।
रक्तदान के समारोह में अरविंद गोयल, आनंद स्वरूप गुप्ता, वालेश गुप्ता, हिंदु नेशनल इंटर कालेज के प्रबंधक प्रवीण कुमार जैन विक्की गोयल राकेश महेंद्रु, रोशन राणा, दीपक जेटली, अनुराग गुप्ता, जगमोहन रावत, अनुराग अग्रवाल, सचिन गुप्ता एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, विद्यालय के प्राचार्य हरविंदर सिंह चौधरी, संजीव गर्ग एवं अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।