नए साल से पहले पर्यटकों को मिली सौगात, मसूरी के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी, आज भी दून में बारिश की संभावना
नए साल से पहले उत्तराखंड में पर्यटकों को कुदरत ने अपने नजारों की सौगात की दी। गुरुवार को मौसम बदला और राज्य के अधिकांश हिस्सो में बारिश हुई। इस दौरान ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी होती रही। वहीं, मसूरी में भी हल्का हिमपात हुआ। इससे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। मसूरी में वर्षा के साथ सर्दियों के सीजन का पहला हिमपात हुआ। लालटिब्बा और लंढौर में देर शाम बर्फ की फाहें गिरने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। चमोली में स्थित औली में गुरुवार देर रात हिमपात हुआ हैं। चकराता क्षेत्र में भी कई इलाकों में बर्फबारी की सूचना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)इससे नए साल का जश्न मनाने यहां पहुंचे पर्यटकों के साथ साथ पर्यटन से जुड़े स्थानीय कारोबरियों के भी चहरे खिल गए हैं। ए साल का जश्न मनाने के लिये बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे थे। औली में बर्फ न देख कर पर्यटक मायूस हो गए थे। देर रात हुई जोरदार बर्फबारी के बाद औली का नजारा देखते ही बन रहा है। वहीं, मसूरी में भी पिछले कई दिनों से भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। मसूरी सहित आसपास के होटल भी करीब फुल हो चुके हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आज के मौसम का हाल
शुक्रवार को देहरादून सहित राज्य के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार की शाम को भी देहरादून में कई स्थानों पर बारिश हुई। इससे साथ ही समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबक, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून जिले के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह के समय हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरा छाया रहा। वहीं, तीन हजार या उससे अधिक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
30 दिसंबर को राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कहीं कहीं कोहरा भी छाया रह सकता है। एक से तीन जनवरी तक राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं, मैदानी इलाकों में सर्दी भी लोगों को परेशान करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तापमान की स्थिति
शुक्रवार 30 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 18 डिग्री ही रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। कल भी इसी तरह का तापमान रह सकता है। इसके बाद एक और दो जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रह सकता है। तीन जनवरी को न्यूनतम तापमान छह डिग्री पहुंचेगा। इसके बाद चार से छह जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री तक रहने की संभावना है।



