Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 29, 2026

पर्यटन तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज की पहल, उत्तराखंड चारधाम के तीर्थयात्रियों को एक लाख का बीमा कवर

उत्तराखंड में चारधाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को किसी दुर्घटना पर अब एक लाख रूपये का बीमा कवर मिलेगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयास से यह संभव हुआ है।

उत्तराखंड में चारधाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को किसी दुर्घटना पर अब एक लाख रूपये का बीमा कवर मिलेगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयास से यह संभव हुआ है। प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से बीमा की प्रीमियम युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को दी गयी है। उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति दिल्ली के संस्थापक भी है।
पर्यटन एवं तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उनके पिता हंस जी महाराज एवं माता राजराजेश्वरी की पुण्य स्मृति में चारधाम यात्रियों को यह बीमा सुविधा प्रदान की गयी है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं मानव उत्थान सेवा समिति का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि पहली बार चारधाम आनेवाले तीर्थयात्रियों को बीमा कवर मिल रहा है।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी जोशीमठ ( बदरीनाथ), उखीमठ ( केदारनाथ), बड़कोट ( यमुनोत्री), भटवाड़ी ( गंगोत्री) को पत्र लिखकर सूचित किया है कि मंदिर परिसर में क्षेत्र में किसी दुर्घटना पर यह बीमा कवर दिया जायेगा। पत्र में बीमा राशि के भुगतान के संबंध में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति को सूचित करने को कहा गया है। बीमा राशि का भुगतान श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से युनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से देय होगा। सुलभ संदर्भ के लिए युनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह का भी जिक्र किया गया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed