Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 57 हजार के पार, मौत के आंकड़े बढ़ा रहे चिंता

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 57 हजार के पार पहुंच गई। वहीं, चिंताजनक बात ये है कि कोरोना से मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को फिर 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई।


शुक्रवार की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कुल 549 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, 524 लोग स्वस्थ हुए। चिंताजनक बात ये है कि नए मरीजों की संख्या कम होने के बावजूद मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। शुक्रवार को भी 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई।


प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 57042 पहुंच गया। इनमें 50155 लोग स्वस्थ हुए। वहीं, वर्तमान में कुल एक्टिव केस 5692 हैं। अब तक कुल 829 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज भी सर्वाधिक 143 कोरोना संक्रमित देहरादून से मिले।


कोरोना बुजुर्गों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। साठ साल से लेकर 93 साल तक के नौ मरीजों की आज कोरोना से मौत हुई। वहीं छह लोगों की उम्र 44 साल से लेकर 56 साल तक है।

You may have missed