Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार, आज मिले 317 नए संक्रमित, छह की मौत

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंच गया है। मंगलवार को प्रदेश में कुल 317 नए संक्रमित मिले।


आज छह लोगों की मौत हुई और 555 लोग स्वस्थ हुए। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 90167 हो गई है। इनमें से 82243 लोग स्वस्थ हुए। 1495 लोगों की अब तक उत्तराखंड में कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 5256 हैं। मंगलवार को देहरादून में 128 व नैनीताल में 48 नए कोरोना संक्रमित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *