Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 24, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 89 हजार के पार, आज हुई 13 मौत

उत्तराखंड में शनिवार को 13 लोगों की कोरोना से जान चली गई। मौत का निरंतर बढ़ रहा आंकड़ा चिंताजनक है। वहीं, आज राहत की बात ये है कि नए संक्रमितों का आंकड़ा चार सौ से कम रहा। आज 374 नए संक्रमित मिले।

उत्तराखंड में शनिवार को 13 लोगों की कोरोना से जान चली गई। मौत का निरंतर बढ़ रहा आंकड़ा चिंताजनक है। वहीं, आज राहत की बात ये है कि नए संक्रमितों का आंकड़ा चार सौ से कम रहा। आज 374 नए संक्रमित मिले। साथ ही 416 लोग स्वस्थ हुए। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 89218 हो गई है। इनमें से 81154 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं, अब तक 1476 लोगों को कोरोना से जान जा चुकी है। वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 5444 हैं। आज भी सर्वाधिक देहरादून में 152 नए संक्रमित मिले। नैनीताल जिले में 53 और हरिद्वार में 42 संक्रमित मिले।