Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

बेटा नहीं हुआ तो पत्नी पर किया अत्याचार, छोड़कर गई पत्नी, दूसरी शादी के लिए दो मासूम बेटियों की कर दी हत्या

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक पिता ने दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया गया कि बेटा ना होने की वजह से वह पत्नी पर अत्याचार करता था। इस पर पत्नी उसे छोड़कर कहीं चली गई थी। इस बीच दूसरी शादी की फिराक में पति ने दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। बच्चियों की दादी घर पहुंचीं तो दरवाजा बाहर से बंद था। खोलकर देखा तो अंदर दोनों बहनें अचेत पड़ी थीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके गले पर निशान भी मिले हैं। इस मामले में बच्चियों के पिता पर ही हत्या का शक जताया जा रहा है। क्योंकि, आरोपी फरार है। उसके बिहार भागने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना देहरादून में डोईवाला कोतवाली क्षेत्र की केशवपुरी बस्ती की है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि वहां एक घर में दो बच्चियां मृत मिली हैं। बच्चियों की पहचान आंचल (साढ़े तीन साल) और अनुषा (डेढ़ साल) पुत्री जितेंद्र साहनी निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। जितेंद्र यहां कबाड़ बीनने का काम करता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया गया कि इन दिनों वह दोनों बेटियों और मां दुर्गा देवी के साथ यहां रह रहा था। उसकी पत्नी रीना झगड़े के कारण घर छोड़कर कहीं चली गई है। जितेंद्र और उसकी मां शुक्रवार को भी काम पर गए थे। रात को जब आरोपी की मां दुर्गा देवी घर वापस आईं तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के गले पर निशान पाए गए हैं। प्रथमदृष्टया आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उनकी हत्या की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उधर, पड़ोस में रहने वाली बच्चियों की नानी आशु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटा नहीं होने के कारण जितेंद्र और उसकी मां उनकी बेटी रीना को आए दिन ताना मारते थे और मारपीट भी करते थे। इससे तंग आकर वह कुछ महीने पहले रीना मायके चली गई थी। वहां से लौटकर आई फिर भी ससुराल वालों का यही रवैया रहा। आखिरकार तंग आकर दो महीने पहले वह घर छोड़कर हैदराबाद चली गई। आरोप है कि शुक्रवार को जितेंद्र ने दोनों बेटियों की हत्या कर दी और फरार हो गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आशु देवी ने आरोप लगाया कि जितेंद्र अक्सर गुस्से में रहता था। कहता था कि बच्चियों के कारण उसकी दूसरी शादी नहीं हो पा रही है। वह उन्हें अक्सर मारने की धमकी भी देता था। कहता था कि रीना नहीं आई तो बच्चियों को नहीं छोड़ूंगा। आए दिन वह अपनी ससुराल पहुंच जाता था और बेटा नहीं होने को लेकर झगड़ा करता था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।