Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

26 जुलाई से उत्तराखंड में बिजली कर्मचारी चले जाएंगे हड़ताल पर, हो सकती है बिजली आपूर्ति बाधित, कर लें मोबाइल चार्ज

उत्तराखंड में मांगों को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। इसके लिए कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति की समस्या पैदा हो सकती है, ऐसे में अपने मोबाइल, टार्च आदि चार्ज कर लें।

उत्तराखंड में मांगों को लेकर ऊर्जा निगम के कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। इसके लिए कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति की समस्या पैदा हो सकती है, ऐसे में अपने मोबाइल, टार्च आदि चार्ज कर लें। 26 जुलाई को दिन में सत्याग्रह किया जाएगा और शाम को रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। मध्यरात्रि से ऊर्जा के तीनों निगमों (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल) में बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
निगम के कर्मचारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए वे भी मानसिक रूप से तैयार रहें। विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के विभिन्न घटक संघों की आपात सभा यमुना कालोनी स्थित हाइड्रोलिक इंप्लाइज यूनियन के कार्यालय में हुई। इसमें हड़ताल का निर्णय किया गया।
इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शासन व प्रबंधन के नकारात्मक रवैये पर कर्मियों में रोष है। मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक ने कहा कि लगातार कई वर्षों से संघर्ष करने के बाद भी कर्मचारियों की नौ वर्ष, 14 वर्ष और 19 वर्ष की सेवा में एसीपी की व्यवस्था पर कोई आदेश जारी नहीं हुए।

You may have missed