Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

टोक्यो पैरालंपिकः भारत की झोली में आया एक और पदक, हाई जंप में प्रवीण कुमार को सिल्वर, अब तक कुल 11 मैडल

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत की झोली में एक और पदक आया है। हाई जंप टी-64 वर्ग में भारत के प्रवीण कुमार ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया।

टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत की झोली में एक और पदक आया है। हाई जंप टी-64 वर्ग में भारत के प्रवीण कुमार ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। पैरालंपिक में भारत की मेडल की संख्या अब 11 हो गई है। प्रवीण ने पुरुष हाई जंप में 2.07 मीटर की कूद लगाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। पैरालिंपिक में हाई जंप में भारत को 4 मेडल मिले हैं। इससे पहले टी63 स्पर्धा में भारत के मरियप्पन थंगावेलु ने सिल्वर मेडल, शरद कुमार को ब्रॉन्ज तो वहीं, निषाद कुमार ने टी47 में एशियाई रिकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल भारत को दिलाया था। ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्ड्स ने 2.10मीटर की कूद के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं, पोलैंड के मासीज लेपियाटो ने 2.04 मीटर के प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफल रहे।

सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी जी ने प्रवीण को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर प्रवीण को मेडल जीतने की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि-पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने पर प्रवीण कुमार पर गर्व है। यह पदक उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय समर्पण का परिणाम है। उसे बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *