Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

उत्तराखंड के चार जिलों में बारिश का आज अंतिम दिन, फिर लगातार चार दिन रहेगा मौसम शुष्क

उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों से मानसून ने 30 सितंबर को विदाई ले ली थी। इसके बावजूद पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज तीन अक्टूबर को भी चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद चार से सात अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, इस बार अक्टूबर माह में भी दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। धीरे धीरे रात का तापमान गिरने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार तीन अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। चार अक्टूबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ सकता है। पांच से 10 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से घटते हुए 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। आज तीन अक्टूबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 10 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।