देहरादून में आज आगामी सात दिनों में सबसे ठंडी रात, पांच जिलों में हो सकती है बारिश
उत्तराखंड में आज मंगलवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही धूप खिली है। वहीं, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 12 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कल 13 दिसंबर से लेकर 16 दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यदि तापमान की बात करें तो आगामी सात दिनों में आज देहरादून में सबसे ठंडी रात रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून तापमान की स्थिति
देहरादून का तापमान की बात की जाए तो मंगलवार 12 दिसंबर की अपराह्न करीब ढाई बजे दून का तापमान अधिकतम स्तर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इसके न्यूनतम पांच डिग्री रहने की संभावना है। यदि ऐसा होगा तो ये इस माह का सबसे कम न्यूनतम तापमान हो सकता है। वहीं, आगामी सात दिन तक भी आज की रात सबसे ठंडी रात हो सकती है। कल 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से लेकर 20 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान छह डिग्री से लेकर आठ डिग्री तक रहने की संभावना है। 13 से 15 दिसंबर तक देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



