Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी घोषित करने के सपने को जमीन में उतारने का समय

लोकतांत्रिक मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने के सपने को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया।

लोकतांत्रिक मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने के सपने को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया। अध्यात्म, एक सोच, चलो उत्तराखण्ड को नया स्वरूप प्रदान करें, विषय पर आयोजित गोष्ठी में चिन्मय मिशन की सचिव साधना जयराज ने कहा कि अब समय आ गया कि अध्यात्म को बृहद स्वरूप प्रदान करते हुए राज्य को आध्यात्मिक राजधानी के दिव्य सपने को जमीन पर उतारे।
देहरादून में महिला पॉलिटेक्निक में आयोजित गोष्ठी में मोर्चा के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पांगती ने कहा कि आध्यत्म की शास्त्रों में दी गयी व्याख्या मानव मुख से उच्चारित वाणी है। उन्होंने कहा कि सृष्टि की रचना के पांच कारक तत्वों का सार जान लेने वाले व्यक्ति को आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति होती है। गोष्ठी मे मौजूद विजय शंकर शुक्ला ने कहा कि किसी भी देश को तभी एक जुट रखा जा सकता है, जब लोकतंत्र, समाजवाद , फेडरल व सेक्युलर रूपी चार खम्बे मजबूत हो। इसमें आध्यत्म की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
गोष्ठी के संयोजक व लोकतांत्रिक मोर्चा के पीसी थपलियाल ने शक्ति पुंज की महत्ता व इसके उद्देश्यों में प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यास घाट को अध्यात्म का मुख्य केंद्र बताया। साथ ही राज्य को विश्व की आध्यत्मिक राजधानी की घोषित करने की मांग को लेकर संघर्ष को दोहराया। बैठक में भैरव सेना के अध्यक्ष संदीप खत्री, संजीव टांक, मनीष ओली, नमिता ममगाईं, जयवीर पुंडीर, हर्षमणी व्यास, रंजना रावत व हरिशंकर जोशी ने विचार व्यक्त किए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।