Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय, केदारनाथ और बदरीनाथ की पहले हो चुकी है घोषणा

गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय कर दिया गया है। इससे पहले केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा हो चुकी है। आज श्री 108 गंगोत्री मंदिर समिति ने पंचाग गणना पश्चात कपाट खुलने के समय की विधिवत घोषणा की। हिंदू नववर्ष के मौके पर श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय किया गया। मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज नवसंवत्सर चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर उत्तरकाशी जिलें में स्थित मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा ( मुखीमठ) में 108 गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा मां गंगा भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना के पश्चात विद्वान आचार्यों, तीर्थपुरोहितों ने श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किय। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल तथा मंदिर समिति सचिव और तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने विधिवत कपाट खुलने की तिथि की विधिवत घोषणा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि इस अवसर पर मां गंगा की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ। शुक्रवार 21 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली समारोह पूर्वक सेना के बेंड के साथ मुखीमठ से प्रस्थान कर भैरवनाथ जी के मंदिर भैंरो घाटी प्रवास के लिए पहुंचेगी। 22 अप्रैल को भैंरो घाटी से मां गंगा की डोली 9.30 बजे प्रात:तक गंगोत्री धाम पहुंच जायेगी तथा 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 35 मिनट पर श्री गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जायेंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, उमेश सेमवाल, मंद्राचल सेमवाल, गिरीश सेमवाल, वसुदेव सेमवाल मौजूद रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यहां यह उल्लेखनीय है कि मां यमुना यानि कि यमुनोत्री धाम मंदिर के कपाट भी अक्षय तृतीया के दिन खुलते है। यमुना जयंती के अवसर पर कपाट खुलने की तिथि समय की विधिवत घोषणा होगी। वही श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल प्रात: 7 बजकर दस मिनट तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल प्रात: 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।