Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

विधवा प्रेमिका गई ड्यूटी पर, उसके दो बच्चों को गंगनहर में फेंक आया प्रेमी, एक का शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के रुड़की में दहियापुर गांव में एक सनसनीखेज वारदाता का मामला प्रकाश में आया। एक प्रेमी ने प्रेमिका के दो बच्चों (बेटे) को गंगनहर में फेंक दिया। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है।

हरिद्वार जिले के रुड़की में दहियापुर गांव में एक सनसनीखेज वारदाता का मामला प्रकाश में आया। एक प्रेमी ने प्रेमिका के दो बच्चों (बेटे) को गंगनहर में फेंक दिया। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है। महिला विधवा है। वह प्रेमी के संग लिव इन रिलेशन में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हरिद्वार के एसपी देहात ने मंगलौर कोतवाली में प्रेस वार्ता के दौरान इस सनसनखेज मामले का पर्दाफाश किया। बताया कि ग्राम मंगलौर क्षेत्र के ग्राम उल्हेड़ा निवासी एक महिला के पति की वर्ष 2019 में मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे हैं। महिला क्षेत्र की एक दवा कंपनी में नौकरी करती है। एक साल पहले उसकी मुलाकात ग्राम साखन खुर्द थाना देवबंद जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश निवासी लाखन से हुई थी। लाखन भी वहां नौकरी करता था।
प्रेम संबंध होने पर दोनों एक साथ ग्राम दहियापुर में लिव इन रिलेशन में रहने लगे। एसपी देहात ने बताया कि शनिवार की शाम महिला फैक्ट्री से वापस आई तो दोनों बच्चे घर से गायब मिले। महिला ने लाखन से बच्चों के बारे में पूछा। वह सही जवाब नहीं दे सका। बच्चों का जब रात तक कोई पता नहीं चला तो मंगलौर पुलिस को सूचना दी गई।


पुलिस ने छानबीन की तो लाखन संदेह के घेरे में आया। पुलिस को किसी ने बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों को लाखन के साथ जाते देखा है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में लाखन ने बताया कि वह प्रेमिका के बच्चों को पसंद नहीं करता था। उन्हें रास्ते से हटना चाहता था। इसके चलते ही शनिवार की दोपहर जब महिला ड्यूटी पर गई थी तो वह बच्चों को घुमाने के बहाने से उन्हें नसीरपुर पुलिया के पास ले गया। यहां से दोनों बच्चों को गंगनहर में फेंक दिया। आरोपित की बात सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई।
पुलिस ने रात को ही गंगनहर में बच्चों की तलाश शुरू कर दी। देर रात एक बच्चे (सात साल) का शव बरामद कर लिया गया। दूसरे बच्चे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसपी देहात ने बताया कि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। महिला की तहरीर पर लाखन पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों बच्चों की उम्र छह और सात साल की बताई जा रही है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।