जंगली मशरूम खाने से बीमार एक परिवार के तीन लोगों की मौत, मृतकों में बच्ची भी शामिल
उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में जंगली मशरूम खाने से बीमार होने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी पौती शामिल हैं। तीनों की ज्यााद तबीयत खराब होने प 16 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि सुकरी गांव निवासी सलोनी सेमवाल (13 वर्ष), उसकी दादी विमला देवी (56 वर्ष) और दादा सुंदरलाल सेमवाल (62 वर्ष) ने बीती 12 अगस्त को इन्होंने अपने घर में रात के भोजन में जंगली मशरूम बनाया था। इसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वहीं के स्थानीय चिकित्सक को दिखाया गया था। हालत ज्यादा गंभीर होने पर 16 अगस्त को एम्स लाया गया था। तीनों का उपचार आइसीयू में चल रहा था। आज तीनों ने दम तोड़ दिया।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






