Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

टिहरी जिले में कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे के करीब आगराखाल-कुसरेला सड़क मार्ग पर सलडोगी के पास हुआ। जहां एक अल्टो कार का चालक संतुलन खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार में तीन लोग ही सवार थे। तीनों लोग आगराखाल से कखील गांव जा रहे थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पहुंची। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले थे। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मृतकों का विवरण
1- दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह(52) निवासी ग्राम फकोट।
2- सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह(37) निवासी ग्राम कसमोली।
3- कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह( 57) निवासी ग्राम आगराखाल।