Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से मां और बेटे सहित तीन की मौत, आठ लोग घायल

नैनीताल जिले के विकासखंड ओखलकांडा के डालकन्या में एक बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


नैनीताल जिले के विकासखंड ओखलकांडा के डालकन्या में एक बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और उसका बेटा तथा वाहन चालक शामिल है। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में भर्ती कराया गया।
हादसा रविवार को अपराह्न के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से सवारियां लेकर डालकन्या जा रहा वाहन डालकन्या के समीप गहरी खाई में गिर गया। वाहन के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण में मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।
इस हादसे में 29 वर्षीय गोमती देवी पत्नी त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम सलोड़ी जिला चम्पावत, उसके पांच वर्षीय बेटे गौरव और वाहन चालक महेश आर्य पुत्र प्रताप राम निवासी गौनियारो ओखलकांडा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में त्रिलोक सिंह, उसका सात वर्षीय पुत्र राजदीप निवासी सलोड़ी जनपद चम्पावत और गौनियारो निवासी मोहन सिंह, विनोद, जगदीश, और ल्वार डोबा निवासी हयात, महिपाल और जगदीश आर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है मृतका गोमती देवी पति त्रिलोक सिंह व अपने दो पुत्रों गौरव और राजदीप के साथ अपने मायके जा रही थी। हादसे में गोमती देवी और उसके एक बेटे गौरव की मौत हो गई।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।