Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

रिसोर्ट से लापता अंकिता की गुमशुदगी मामले में बीजेपी नेता के बेटे सहित तीन हिरासत में

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर स्थित रिसोर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। अंकिता की गुमशुदगी मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया है। इनमें पुलकित आर्य बीजेपी नेता डॉ. विनोद आर्य का बेटा है। विनोद आर्य पूर्व में राज्यमंत्री रह चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, अंकिता भंडारी गुमशुदगी मामले में पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली है। आज ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पौड़ी गढ़वाल ग्राम श्रीकोट नादलसूं निवासी अंकिता भंडारी (19 वर्ष) पुत्री उपेंद्र सिंह भंडारी गंगापुर स्थित विनन्तरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। बीती 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे में नहीं मिली। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुरुवार को यह मामला राजस्व पुलिस से नागरिक पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर सुयाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस मामले में छह लोग को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने रिसॉर्ट में ताला जड़ दिया था। इस मामले में लक्ष्मण झूला पुलिस ने रिसार्ट के मालिक को पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को हिरासत में लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *