Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

इंटेक टैंक में गैस से दम घुटने से प्लांट हेड सहित तीन की मौत, घर में बेटे के जन्मदिन की तैयारी, मौत की आई खबर

उधमसिंह नगर जिले के सिडकुल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में दम घुटने से प्लांट हेड के साथ ही तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि प्लांट की सफाई के दौरान एक कर्मचारी टैंक में गिर गया। उसे बचाने गए दो अन्य की भी अमोनिया और मिथैन गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई।

उधमसिंह नगर जिले के सिडकुल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में दम घुटने से प्लांट हेड के साथ ही तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि प्लांट की सफाई के दौरान एक कर्मचारी टैंक में गिर गया। उसे बचाने गए दो अन्य की भी अमोनिया और मिथैन गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर में सिडकुल के सेक्टर सात में सीईटीपी प्लांट हैं। जहां पर सिडकुल की कंपनियों का केमिकल युक्त गंदे पानी को साफ किया जाता है। सोमवार शाम चार बजे के आसपास कंपनी का हेल्पर मूलरूप से चम्पतपुर, बरेली और हाल ट्रांजिट कैंप निवासी 40 वर्षीय हरिपाल पुत्र मूलचंद्र सीइटीपी परिसर के इनटेक टैंक की सफाई कर रहा था।
इसी बीच वह 15 से 20 फीट गहरे इनटेक में गिर गया। उसके शोर मचाने पर कंपनी के प्लांट हेड 45 वर्षीय मूलरूप से हैदराबाद और हाल ओमेक्स रिवेरा निवासी रमन उर्फ रमनजी मकाला पुत्र बैंकटेश तथा मार्केटिंग कर्मचारी 35 वर्षीय अवधेश पुत्र राम वृक्ष उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे। बताया जा रहा है कि इनटेक टैंक में उतरने के बाद उनका भी दम घुटने लगा। यह देख आसपास के कर्मचारियों ने पुलिस के 112 कंट्रोल रूम में सूचना दी।
सूचना पर सीओ पंतनगर आशीष भारद्वाज, सीएफओ वंश बहादुर यादव, पंतनगर थानाध्यक्ष उमेश मलिक, सिडकुल चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी एसआई अर्जुन सिंह के नेतृत्व में सीइटीपी प्लांट पर पहुंच गई। जहां दो घंटे की मशक्क्त के बाद टीम ने इनटेक टैंक से क्रेन की मदद से तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत् हो चुकी थी।
घर में बेटे के जन्मदिन की हो रही थी तैयारी
सीईटीपी हेड की मौत के बाद उनके पुत्र के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। घर में सुबह से ही की गई तैयारी भी धरी की धरी रह गई। जिसने भी उनकी मौत की खबर सुनीं वह दौड़ता हुआ सीईटीपी पहुंच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मूलरूप से हैदराबाद के रहने वाले रमन उर्फ रमन मकाला सीईटीपी के हेड थे। वह पत्नी अनीता और दो बच्चों के साथ ओमेक्स रिवेरा में रह रहे थे। सोमवार को उनके पुत्र का जन्मदिन था। ऐसे में वह सुबह जल्द ही घर आने की बात कहते हुए कंपनी के लिए आ गए। शाम चार बजे हुई घटना में उनकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही उनकी पत्नी अनीता और आसपास के लोग कंपनी पहुंच गए। जहां पति की लाश देखकर अनीता बेसुध हो गईं। आसपास के लोगों ने बताया कि पुत्र के जन्मदिन की पार्टी घर में थी। सभी तैयारियां भी की गई थी, लेकिन इस घटना से परिवार की सभी खुशियां मातम में बदल दी है।