Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

चमोली में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर तीन मकान ध्वस्त, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर की चपेट में आने से तीन मकान ध्वस्त हो गए। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी इस घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने मृत लोगों की आत्‍मा की शांति की प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की बात कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के मुताबिक थराली ब्लाक के पैनगढ़ गांव में भूस्खलन के कारण पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था। इससे तीन मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, मलबे में पांच लोग दबे गए थे। सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और एक घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भेजा गया। एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा हुआ था, जिसे निकालने हेतु टीम प्रयासरत रही। भूस्खलन के कारण तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं। कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय में एक घायल का इलाज चल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मृतकों का नाम
बंचुली देवी
घनानंद
देवानन्द
सुनीता
योगेश घायल है। उसका इलाज चल रहा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।