Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

ग्राफिक एरा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, पेपर प्रेजेंटेशन में अभिषेक जोशी प्रथम

देहरादून में ग्राफिक एरा में रेडियेशन पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के अखिरी दिन एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के अभिषेक जोशी को बेस्ट प्रेजेंटेशन का पुरुस्कार दिया गया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में 35 से ज्यादा पेपर प्रेजेन्टेशन व 85 से ज्यादा पोस्टर पे्रजेन्टेशन प्रस्तुत किए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संगोष्ठी के समापन सत्र मे आज बुधवार नौ अक्टूबर को पेपर प्रेजेन्टेशन की श्रेणी में पैनोइआ यूनिवर्सिटी, हंगरी के प्रो. टिबोर कोवाक्स ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी श्रेणी में एसजीआरआर के विनय रावत तीसरे स्थान पर रहे। संगोष्ठी में पोस्टर प्रेजेन्टेशन की श्रेणी में प्रथम पुरूस्कार पीएनजी गवर्नमेण्ट डिग्री कालेज, रामनगर के कृष्णा पाल सिंह ने हासिल किया। इसी श्रेणी में दूसरा स्थान थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, पटियाला की बेअंत कौर व तीसरा स्थान जाकिर हुसैन कॉलेज नई दिल्ली की सानिया को दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन डिपार्टमेण्ट ऑफ फिजिक्स ने नेशनल रेडान नेटवर्क सोसायटी के सहयोग से किया। संगोष्ठी में एचओडी डा. फतेह सिंह गिल, रेडनेट के अध्यक्ष प्रो. आर. सी. रमोला, उपाध्यक्ष प्रो. बी. एस. बाजवा, समन्यवक प्रो. कुलदीप सिंह, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस, बेंगलुरु के वरिष्ठ शोधकर्ता डा. एस. ए. पंडित, कार्यक्रम संयोजक डा. संजीव किमोठी, देश-विदेश से आये वैज्ञानिक, शोधकर्ता और पीएचडी स्कॉलर मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।