Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 30, 2026

चोरी की बाइक सहित तीन गिरफ्तार, दुकान से चोरी में दो किशोर को पकड़ा

देहरादून में डालनवाला पुलिस ने चोरी की बाइक से साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि सूचना के 24 घंटे के भीतर आरोपी पकड़े गए।

देहरादून में डालनवाला पुलिस ने चोरी की बाइक से साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि सूचना के 24 घंटे के भीतर आरोपी पकड़े गए। वहीं, रायवाला पुलिसल ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी के मामले में दो किशोर को पकड़ा। उनसे चोरी का सामान भी बरामद किया।
डालनवाला कोतवाली में शमशाद पुत्र रफीक निवासी मुस्लिम कॉलोनी भंडारीबाग ने सूचना दी कि कि उसकी मोटरसाइकिल तेग बहादुर रोड से कोई चोरी कर ले गया है। इस मामले में बंजारावाला रोड निकट काली मंदिर से शंकर पुत्र हरीश वर्मा, अंकित चौहान पुत्र लोकेंद्र चौहान, कबाड़ी मोबीन उर्फ राजा पुत्र हनीफ (तीनों निवासी बंजारावाला रोड निकट काली मंदिर) को बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
दुकान से चोरी में दो किशोर पकड़े
रायवाला पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर दो किशोर को पकड़ा। पुलिस के अनुसार महिमानंद नौटियाल पुत्र स्वर्गीय परमानंद नौटियाल निवासी प्रतीत नगर रायवाला देहरादून ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल की रात उसकी दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से नगदी और सामान चोरी किया गया है। इस मामले में पुलिस टीम एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने दोनों विधि विवादित किशोर से चोरी का सामान बरामद किया। साथ ही उन्हें पुलिस संरक्षण में लिया गया।
पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वे नशे के आदी हो चुके हैं। इसके लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उन्होंने चोरी को अंजाम दिया। वह नौटियाल जनरल स्टोर में काम कर चुके थे। इसलिए वहीं चोरी की। इनसे 4800 रुपये नकद, दस-दस के नोटों की दो मालाएं, एक ब्रश सिगरेट, एक बड़ा पैकेज काजू (भीतर 13 पैकेट) बरामद किया गया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।