Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने के बाद ठगी करने वाले निकले पुरुष, दिल्ली एनसीआर से तीन गिरप्तार

उत्तराखंड की साइबर क्राइम पुलिस ने फेसबुक में विदेशी महिलाओं की फर्जी आइडी बनाकर लोगों को ठगने के आरोप में तीन युवकों को दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले फेसबुक में बिदेशी महिला के नाम से आइडी बनाते हं। फिर लोगों को दोस्ती का प्रस्ताव भेजते हैं। इसके बाद वे विदेश से गिफ्ट या राशि भेजने का लालच देते हैं। इसके बाद उसे कस्टम, विभिन्न टैक्स आदि का झांसा देकर डराते हैं साथ ही फंसाते हैं। फिर अपने बताए गए बैंक खातों में उससे धनराशि जमा कराते हैं।
ऐसा ही एक मामला साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। इसमें देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि विदेशी महिला ने पहले उससे फेसबुक में दोस्ती की। फिर 19000 यूरो (करीब 17 लाख) रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद उसे कोरियर सर्विस का फोन आया कि उसके नाम पर एक पार्सल है। इसमें ओवर वेट का 15560, अन्य चार्ज 23599, इंकम टैक्स, 65000, एंटी ड्रग्स टेरोरिस्ट चार्च के नाम पर 58500, हाईकोर्ट चार्ज आदि की मांग की गई।
आरोप है कि उसे पार्सल में ड्रग्स होने की बात कहकर उससे अन्य टैक्स के नाम पर कुल एक करोड़ 12 लाख 63 हजार 945 रुपये की धनराशि की मांग की गई। इस राशि को विभिन्न बैंक खातों में जमा कराया गया। इसकी शिकायत के बाद एक टीम नोएडा भेजी गई। इस मामले में पूर्व में एक नाइजिरियन मूल के व्यक्ति के साथ दो युवक पहले पकड़े गए थे। गत रात नोएडा से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।
इन युवकों ने बताया कि उनके सहयोगी नाईजीरियन विदेशी मूल के व्यक्ति हैं, जो फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर विभिन्न लोगों को दोस्ती का प्रस्ताव भेजकर विदेश से पैसा/गिफ्ट आदि भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। इस कार्य के लिए वे उन्हें बैंक खाते, फर्जी सिमकार्ड, पेटीएम मर्चेंट खाते आदि उपलब्ध कराते हैं। ताकी आसानी से ठगी का शिकार होने वाले की राशि इन खातों में भेजी जा सके। इस काम के लिए उन्हें डेढ़ से दो प्रतिशत राशि मिलती है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवकों में श्याम बाबू पुत्र राम देव पोद्दार निवासी बी स्वतंत्र नगर थाना नरेला नार्थवेस्ट दिल्ली, नितीश ठाकुर पुत्र मनीष ठाकुर निवासी राना जी एन्कलेव थाना नजफगढ दिल्ली, मोहित उर्फ अविनाश पुत्र शम्भू प्रसाद निवासीराना जी एन्कलेव थाना नजफगढ दिल्ली हैं। इनके पास से विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, आठ सिम कार्ड बरामद हुए।